कालाढूंगी -उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से जुलूस निकाला और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल नियुक्ति के फैसले पर सवाल खड़े किए।
कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। मुख्य बाजार से निकले जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले का विरोध किया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष कांग्रेस रोहित बुडलाकोटी, जिला पंचायत सदस्य अर्नव कंबोज, कांग्रेस नेता नीरज तिवारी और जया कर्नाटक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखने की बात भी कही।
रिपोर्ट – मनोज पंत, कालाढूंगी।

