बैलपड़ाव (नैनीताल)। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के सैमलचौड़-बैलपड़ाव में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों, वरिष्ठजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
सुरेश भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए विकसित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
2027 के चुनाव पर भी हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क तेज करने और वर्ष 2027 में लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश छिमवाल, रमेश पांडे, चंद्र दत्त बधानी, पूर्व प्रधान रशपाल सिंह, महेश चंद्र, ललित मोहन, हर्षित छिमवाल, भाजयुमो के जिला आईटी सह संयोजक पारस बेलवाल, हेम सुयाल, लखवीर सिंह, हीरा बल्लभ सुयाल, गंगा देवी, जगदम्बा, मीना आर्य और किरन आर्य सहित अनेक ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।

