कालाढूंगी। चकलुवा क्षेत्र में चौधरी गेट के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान धरमपाल पुत्र जगदीश, निवासी नियर भाखड़ा पुल, लामाचौड़, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
घायल अमर सिंह को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

