कालाढूंगी। नैनीताल जिले में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी और अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।
इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर मो. समीर पुत्र मकसूद, निवासी बच्चीपुर धमोला, थाना कालाढूंगी, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी था।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को थाने में दाखिल कर दिया है। अब उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र मेहता शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर – मनोज पंत

