कालाढूंगी में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्त निर्देश

1001349713.jpg

कालाढूंगी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील कालाढूंगी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कालाढूंगी मुख्य बाजार स्थित अमन मेडिकल, बिष्ट मेडिकल, मनोज मेडिकल, त्रिमूर्ति मेडिकल और सकलेनी मेडिकल का निरीक्षण किया गया। सभी मेडिकल स्टोर संतोषजनक स्थिति में पाए गए।
इसके अतिरिक्त जसोदा मोहन मेडिकल एवं अनमोल मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। इस दौरान संचालकों को मौखिक निर्देश दिए गए कि दवाइयों का भंडारण निर्धारित तापमान के अनुसार किया जाए। साथ ही एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों के लिए अलग बॉक्स रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान गुरुनानक मेडिकल स्टोर मौके पर बंद पाया गया। उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री किसी भी दशा में न की जाए।
उप जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मेडिकल स्टोरों का समय-समय पर निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल श्रीमती अर्चना उपल, तथा राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र कालाढूंगी हरीश गिरी उपस्थित रहे।