कालाढूंगी पुलिस की कार्रवाई: 50 टेट्रा पैकेट देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटाबाग-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

कालाढूंगी। नैनीताल जनपद में अवैध शराब की तस्करी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 टेट्रा पैकेट माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे, कोटाबाग-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर आंवलाकोट क्षेत्र में शहीद के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोहन लोहनी (50 वर्ष), पुत्र पूरन चन्द्र, निवासी ग्राम पतलिया, कोटाबाग को 50 टेट्रा पैकेट माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इस मामले में कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 120/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

– उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, प्रभारी चौकी कोटाबाग

– कांस्टेबल प्रकाश बड़ाल

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा