चुनाव हारने पर अंपायर बदलने की मांग करती है कांग्रेस: मनोज पाठक

 

 

 

भाजपा नेता का कांग्रेस पर निशाना, बोले—चुनाव का फैसला सड़क पर नहीं, जनता के वोट से होता है

 

हल्द्वानी/कालाढूंगी। भाजपा नेता मनोज पाठक ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर व्यवस्था को सही मानती है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है।

मनोज पाठक ने तंज कसते हुए कहा, “जो मैच हारते हैं, वे अंपायर बदलने की मांग करते हैं।” उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति और हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए।

पाठक ने कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन और एम. एस. गिल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी नतीजों का सम्मान होना चाहिए और जनता का विश्वास आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि अपने काम और नीतियों से जीता जाता है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना विरोध कर ले, चुनाव का फैसला सड़कों पर नहीं, बल्कि जनता के वोट से होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का समर्थन हासिल करना ही राजनीतिक दलों की असली चुनौती है।

मनोज पाठक के इस बयान के बाद चुनाव आयोग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।