पवलगढ़ में क्षेत्रवासियों से मिले जनप्रतिनिधि, विकास कार्यों और समस्याओं पर हुआ संवाद

 

 

कोटाबाग। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पवलगढ़ में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश नैनवाल के आवास पर क्षेत्रवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने भी शिरकत की और ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।

 

इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों से संवाद किया गया। साथ ही ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े सुझावों को भी सुना गया।

 

सुरेश भट्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से निरंतर संवाद के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान पूरन छिमवाल, ग्राम प्रधान रेखा बधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, बूथ अध्यक्ष दीपक तिवारी, चंदन बिष्ट, महेश चंद्र सती, दिनेश बधानी, त्रिलोचन बधानी, दयाकिशन बधानी, राजेंद्र त्रिपाठी, कमल बोहरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास को लेकर ग्रामीणों ने अपने सुझाव भी रखे।