गेबुआ (कालाढूंगी)। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गेबुआ में जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन नारायण सिंह अधिकारी के आवास पर किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों की जानकारी दी गई।
सुरेश भट्ट ने जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीणों के साथ निरंतर संवाद से स्थानीय आवश्यकताओं को समझने और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगा बिष्ट, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन कांडपाल, उपप्रधान धर्मानंद सती, भाजयुमो जिला आईटी सह-संयोजक पारस बेलवाल सहित रमेश जोशी, शिशपाल खनायत, नीरज जोशी, महिपाल अधिकारी, मयंक अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, खुशराज बिष्ट, आनंद राम, प्रदीप कुमार, इंदर सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, हेमंत सती, अतुल अधिकारी और मोहित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा दीक्षा अधिकारी, बीना जोशी, विनीता अधिकारी, राधिका देवी और हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

