जनसंपर्क अभियान: कनकपुर और खेमपुर गेबुआ पहुंचे सुरेश भट्ट, ग्रामीणों से किया संवाद

 

 

जनसंपर्क अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कनकपुर और खेमपुर गेबुआ में ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर संवाद किया।

 

इस दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और गांवों के विकास को गति देना है।

 

ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे सुरेश भट्ट के समक्ष रखे। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत सिंह, यशवंत सिंह, ललित मोहन, भोपाल सिंह, पारस बेलवाल, कमल बोहरा, सचिन बधानी, कैलाश नैनवाल, देवेंद्र बोरा, हरेंद्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह, चेतन बेलवाल और रमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं महिला प्रतिनिधियों में सुनीता देवी, बलविन्दर कौर, सरबजीत कौर, हीरा देवी, पुष्पा देवी, राजेश्वरी देवी, मंजू बेलवाल और राधा देवी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।