नवाड़ सैलानी में सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प

 

 

 

 

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के नवाड़ सैलानी ग्रामसभा के गुजरौड़ा, फतेहपुर में जनसंपर्क अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनेश कबडवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों, वरिष्ठजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्रीय विकास और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके सुझाव भी सुने।

 

इस दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प पर भी चर्चा हुई। सुरेश भट्ट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझना है।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रितु जोशी, तारादत्त कबडवाल, महेश जोशी, अंबादत्त भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, लोकमणि भट्ट, लक्ष्मण नेगी, पूर्व प्रधान राजेंद्र रावत, मोहन गोस्वामी, सुरेंद्र कबडवाल, रेवाधर कबडवाल, कैलाश कबडवाल, दीपक कबडवाल, संत राम, भुवन भट्ट, दलीप मेहरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन पांडे, भुवेंद्र जोशी, दीपक बोरा, कपिल जोशी, मुकेश भट्ट, निरंजन जोशी, मोहन नाथ गोस्वामी, दीपा कबडवाल और हेमा कबडवाल सहित अनेक ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।