कालाढूंगी। नैनीताल जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त हेलमेट के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 77/2026, धारा 115, 118(2), 3(5), 351(2) और 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अदनान (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय जाहिद, निवासी वार्ड नंबर-5, कालाढूंगी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, विवेचक अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह ने कांस्टेबल अमनदीप सिंह के साथ सुरागरसी और पतारसी करते हुए 18 अक्टूबर 2026 को शाम 6:11 बजे कालाढूंगी स्थित उद्यम सिंह पार्क के पास प्राथमिक विद्यालय के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हेलमेट भी बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
– अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कालाढूंगी
– लेखराज सिंह, अपर उपनिरीक्षक
– अमनदीप सिंह, कांस्टेबल

