मीठा आंवला और बसानी में सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया संवाद

 

# मीठा आंवला और बसानी में सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से कि

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मीठा आंवला (फतेहपुर) और बसानी में जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

 

इस दौरान सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

 

मीठा आंवला में खीम राम आर्य और बसानी में शक्तिकेंद्र संयोजक सुरेंद्र सिंह तड़ागी के आवास पर आयोजित बैठकों में स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रताप बोरा, भुवन पांडे, जगदीश आर्य, भुवेंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह तड़ागी, बीटीसी सदस्य नंदन राम, मोहन सिंह तड़ागी, भीम सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।