कालाढूंगी। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कालाढूंगी पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम तथा वारंटों की तामीली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 02 अक्टूबर 2026 को कालाढूंगी पुलिस टीम ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी अधिपत्र की तामील करते हुए यशपाल बिष्ट पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम भटलानी, आंवलाकोट, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 1520/2022, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी था।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने थाने में दाखिल कर दिया है। अब उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में वारंटियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

