तेज हवा से कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर गिरा पेड़, कुछ देर थमा यातायात

 

 

 

कालाढूंगी। बुधवार शाम तेज हवाओं के चलते कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कालाढूंगी एवं तहसीलदार कालाढूंगी ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया।

 

पेड़ हटाए जाने के बाद कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।